उत्तराखंड में मौसम विभाग ने आज कई जिलों में बारिश-बर्फबारी की चेतावनी दी

उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, 6 जिलों के लोग अगले दो दिन तक सावधान रहें! उत्तराखंड में मौसम के सख्त तेवर ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
उत्तराखंड में पिछले दिनों खिली धूप ने लोगों को सर्दी से राहत दी थी, लेकिन ये राहत लंबे समय तक बरकरार नहीं रही…प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। इस बीच मौसम विभाग ने आज कई जिलों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी है। मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार देर शाम प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में फिर बर्फबारी हो सकती है। पहाड़ों में गिरी बर्फ का असर मैदानी इलाकों तक में महसूस किया जा रहा है। उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में बारिश हो रही है, जिस वजह से लोग परेशान हैं। मौसम विभाग ने रुद्रप्रयाग, पौड़ी, चमोली, नैनीताल, पिथौरागढ़ और देहरादून जिले के अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। आने वाले दो दिनों तक मौसम के सख्त तेवर यूं ही बने रहेंगे। बारिश और बर्फबारी की वजह से लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा। तापमान में भी गिरावट आएगी।
