Spread the love

कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण के दृष्टिगत उत्तराखंड शासन द्वारा आगामी कोरोना कर्फ्यू के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। नवीन आदेशानुसार प्रदेश में 1 जून को सुबह 6 बजे से 8 जून को सुबह 6 बजे तक कोरोना कर्फ्यू बढ़ाया जा रहा है। इस दौरान आवश्यक वस्तुओं की दुकानें (फल, सब्जी, डेयरी, दूध, मीट) सुबह 8 से 11 बजे तक खुलेंगी। राशन की दुकानें, किराना की दुकानें, जनरल स्टोर्स और स्टेशनरी व किताबों की दुकानें 1 जून एवं 5 जून को प्रातः 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक खुली रहेंगी। कोविड कर्फ्यू के दौरान कोविड वैक्सीनेशन का कार्य जारी रहेगा। इस दौरान सार्वजनिक सुविधाएं, वित्तीय संस्थान और समस्त स्वास्थ्य सेवाएं यथावत संचालित रहेंगी।

In view of the prevention and control of infection of Covid-19, the Uttarakhand government has issued guidelines for the upcoming corona curfew. As per the new order, the corona curfew is being extended from 6 am on June 1 to 6 am on June 8 in the state. During this, shops of essential commodities (fruits, vegetables, dairy, milk, meat) will open from 8 am to 11 am. Ration shops, grocery shops, general stores and stationery & book shops will remain open from 8 am to 1 pm on June 1 and June 5. Covid vaccination will continue during the Covid curfew. During this time public facilities, financial institutions and all health services will continue to operate as usual.


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *