उत्तराखंड उच्च न्यायालय नैनीताल के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया का किया बार एसोसिएशन कोटद्वार ने संम्मान
सोमवार को स्थानीय प्रेक्षाग्रह में उत्तराखंड उच्च न्यायालय नैनीताल के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया का सम्मान बार एसोसिएशन ने किया।

एसोसिएशन के अध्यक्ष किशन सिंह पंवार ने उनका पुष्प गुच्छ, शॉल और स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया।
इस अवसर पर स्कूली छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
अपने उदबोधन में न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया ने कहा कि भारत के संविधान का हमारे देश को जोड़ने में महत्वपूर्ण योगदान है। देश की एकता और अखंडता बनाए रखना के लिए हर संभव प्रयास होते रहने चाहिए यह हर नागरिक का कर्तव्य है, उन्होंने कहा कि अपनी बात को मनवाने के लिए हड़ताल करना कोई समाधान नहीं है विरोध करने के अन्य तरीके भी अपनाए जा सकते हैं, हड़ताल से वर्षों से न्याय की प्रतीक्षा करने वाले लोगों को जूझना पड़ता है। इस अवसर पर उनको अधिवक्ताओं ने परिवार न्यायाधीश कोटद्वार और सिविल जज जूनियर डिवीजन के रिक्त पदों पर न्यायिक अधिकारियों की नियुक्ति कराने, न्यायालयों में न्यायिक कर्मचारियों की तैनाती करने, न्यायालय परिसर से लगी खाली भूमि का अधिग्रहण कर अधिवक्ताओं के लिए पार्किंग और चेंबर निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराने के लिए मांग पत्र सौंपा।
इस मौके पर वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने बार चेंबर के निर्माण के कार्य को रुकने नहीं देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया का कोटद्वार विधानसभा की ओर से स्वागत किया।
कार्यक्रम में प्रदेश बार काउंसिल अधिवक्ता एवं की गणमान्य लोग मौजूद थे।
