दो दिवसीय जनपद के भ्रमण पर आये प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज प्रातः चितई में स्थित गोलू देवता मन्दिर में पूजाअर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
दो दिवसीय जनपद के भ्रमण पर आये प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज प्रातः चितई में स्थित गोलू देवता मन्दिर में पूजाअर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब भी वे अल्मोड़ा प्रवास पर आते है तो चितई मन्दिर में गोलू देवता के दर्शन जरूर करते है। मन्दिर पहुॅचकर उन्होंने पूजाअर्चना की व मन्दिर परिसर का भ्रमण करते हुए जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उनके साथ विधानसभा उपाध्यक्ष मा0 रघुनाथ सिंह चैहान, उच्च शिक्षा मंत्री श्री धन सिंह रावत, चाय विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री गोविन्द सिंह पिलख्वाल, सहकारी बैंक अध्यक्ष श्री ललित लटवाल आदि उपस्थित रहे। जिला सूचना कार्यालय अल्मोड़ा से प्राप्त प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर।
