Spread the love

 

प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री, दुग्ध , सहकारिता, प्रोटोकॉल मंत्री माननीय डॉ. धन सिंह रावत ने देर सांय सर्किट हाउस पौड़ी में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि पौराणिक परंपरा लुप्त होती जा रही है इसको बढ़ावा देना बेहद जरूरी है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित दिया। कहा कि पुरानी परंपरा को संजीदा रखने के लिए गांव में लोगों को इसके प्रति जागरूक करें। जिससे विश्व में उत्तराखंड की परंपरा एक अलग पहचान बन सके।

माननीय मंत्री डॉ रावत ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की बैठक लेते हुए कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार- प्रसार करें, जिससे लोग स्वरोजगार अपना सके और इसी के साथ अपनी आर्थिकी मजबूत कर सके। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की परंपरा देश विदेशों में एक अलग पहचान दिलाती है लेकिन वह धीरे धीरे विलुप्त होती जा रही है। माननीय मंत्री ने कहा कि इस परंपरा को संजीदा रखने के लिए लोगों को जागरूक होना जरूरी है। साथ ही उन्होंने बैठक में मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस परंपरा को उजागर करने के लिए लोगों को जागरूक करें। कहा कि विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर में 163 अधिक विकास कार्य विधायक निधि से किए जा रहे हैं। जिनमें से 107 कार्य पूर्ण हो चुके हैं। और अन्य कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि यह कार्य भी जल्द पूर्ण किए जाएंगे। माननीय मंत्री ने कहा कि जो भी कार्य क्षेत्र में किए जा रहे हैं वहां पर निर्माण कार्यों का बोर्ड भी लगाए जाएंगे, जिससे वहां लोगों को कार्य की जानकारी मिल सके। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बेहतर गुणवत्ता के साथ कार्य किए जा रहे हैं।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष भाजपा संपत सिंह रावत, नरेंद्र रावत, मातवर रावत , जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगाई, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

जिला सूचना अधिकारी
पौड़ी गढ़वाल।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *