कोटद्वार नगम निगम बोर्ड ने कोटद्वार शहर का नाम बदलने का प्रस्ताव पारित कर शासन को भेज दिया है और ये कोटद्वार नगर निगम का पहला फैसला है जो नगर निगम बोर्ड ने स्वंय लिया है। कोटद्वार के नाम को राजा भरत जिनके नाम से हमारे देश का नाम भारत पड़ा उनकी जन्मस्थली कण्वाश्रम के साथ जोड़ने का फैसला लिया गया है। जिसके बाद कोटद्वार का नया नाम ‘कण्वनगरी कोटद्वार’ होगा।
एक वेबसाइट में छपी खबर के मुताबिक, कोटद्वार का नाम बदले जाने का प्रस्ताव नगर निगम ने पारित कर दिया है। कोटद्वार का नाम बदला जाएगा इसपर सिर्फ नगर निगम की मुहर लगी है और प्रस्ताव को पास करना या ना करना शासन के हाथ में है।

