Spread the love

निर्वाचन आयोग

विभिन्न राज्यों के संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों और विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव

प्रविष्टि तिथि: 29 SEP 2020 4:16PM by PIB Delhi

विभिन्न राज्यों की7विधानसभाओं में निम्नलिखित रिक्तियां मौजूद हैं: –

क्रं. सं. राज्य विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की संख्या एवं नाम
असम 74 रंगपाड़ा
असम 108 शिवसागर
केरल 106-कुट्टनाड
केरल 117 चावरा
तमिलनाडु 10-तिरुवोट्टियूर
तमिलनाडु 46-गुडियट्टम (एससी)
पश्चिम बंगाल 13-फलकाता(एससी)

 

2. आयोग को चार राज्यों यानी असम, केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिवों / मुख्य निर्वाचन अधिकारियों से चुनाव के संचालन और इससे संबंधित मुद्दों में कठिनाइयां व्यक्त करने वाली जानकारी मिली है। असम, केरल,तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल की विधानसभाओं का कार्यकाल क्रमश: 31.05.2021, 01.06.2021, 24.05.2021 और 30.05.2021 तक है।

3. उपरोक्त को देखते हुए आयोग ने असम, केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल की विधानसभाओं में उपरोक्त सात रिक्तियों केइस चरण में चुनावों की घोषणा नहीं करने का निर्णय लिया है।

4. संसदीय निर्वाचन क्षेत्र और विधानसभा क्षेत्रों में हाल की रिक्तियों के बारे में आयोग संबंधित राज्यों से आवश्यक जानकारी प्राप्त करने के बाद निर्णय करेगा।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *