EarthNity with social development and rural enterpreneurship
उत्तराखंड सरकार ने रद्द किए 37 में से 11 आईएफएस के तबादले
उत्तराखंड में दो दिन पहले हुए 37 आईएफएस के तबादलों में से 11 अफसरों के तबादले रद्द कर दिए गए हैं। सरकार की ओर से प्रमुख सचिव आनंद वर्द्धन ने इस बाबत आदेश जारी कर दिए हैं।
अनलॉक-2 में तबादलों को लेकर शून्य सत्र घोषित होने के बाद भी वन विभाग ने मंगलवार को कई अफसरों के कामकाज में बदलाव किया और उन्हें नई जगह तैनात किया।
इनमें प्रमुख वन संरक्षक रंजना को जैव विविधता बोर्ड के अध्यक्ष पद से हटाकर प्रमुख वन संरक्षक वन्य जीव का पद दिया गया था। मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक राजीव भरतरी को अब जैव विविधता बोर्ड का अध्यक्ष पद दिया गया था।