Spread the love

त परिवहन मंत्रालय

श्री मांडविया ने महामारी के दौरान अर्थव्यवस्था के पहियों के घूमते रहने में समुद्री नाविकों के योगदान के प्रति आभार प्रकट किया;

अंतर्राष्ट्रीय समुद्री नाविक दिवस मनाया गया

 PIB Delhi

जहाजरानी राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) श्री मनसुख मांडविया ने आज अंतर्राष्‍ट्रीय समुद्री नाविक दिवस समारोह में मुख्‍य अतिथि के रूप में हिस्‍सालिया। समारोह का आयोजन वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के जरिये राष्‍ट्रीय समुद्र दिवस समारोह समिति द्वारा किया गया। समुद्री नाविकों के वार्षिक दिवस के लिए इस वर्ष का विषय है ‘समुद्री नाविक प्रमुख कामगार’ (सीफेअरर्स आर की वर्कर्स)। यह विषय वस्‍तु दुनिया में आपूर्ति श्रृंखला को बनाए रखने में समुद्री नाविकों के योगदान को स्वीकार करती है, क्योंकि वैश्विक व्यापार का 90 प्रतिशत समुद्र के रास्‍ते होता है।

http://164.100.117.97/WriteReadData/userfiles/image/image001M6HN.jpg

श्री मांडविया ने ई-स्‍मारिका जारी की और एकत्र लोगों को संबोधित किया। इनमें जहाजरानी महानिदेशालय के अधिकारी, भारतीय जहाजरानी निगम (एससीआई) के अध्‍यक्ष और प्रबंध निदेशक, एससीआई के अधिकारी और समुद्री नाविक शामिल थे।

श्री मांडविया ने अंतर्राष्‍ट्रीय समुद्री नाविक दिवस के अवसर पर नाविकों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्‍होंने अर्थव्‍यवस्‍था और देश के विकास में समुद्री नाविकों के योगदान के प्रति आभार व्‍यक्‍त किया। श्री मांडविया ने चुनौतीपूर्ण कार्य के दौरान सहयोग करने के लिए समुद्री नाविकों के परिवारों के सदस्‍यों को धन्‍यवाद दिया। उन्होंने कोविडमहामारी में पेशेवर खतरों के रूप में समुद्री नाविकों के सामने आने वाली चुनौतियों को पहचाना, जैसे साइन इन और साइन-ऑफ, लॉकडाउन के दौरान आवाजाही। श्री मांडविया ने 2014 में 94,000 से भारतीय नाविकों की हिस्सेदारी 5 लाख बढ़ाने का लक्ष्य रखा। यह रोजगार के अधिक अवसर पैदा करेगा और साथ ही भारतीय युवाओं के लिए अधिक लाभ वाली नौकरियां भी पैदा करेगा। उन्होंने महामारी के दौरान अर्थव्यवस्था के पहियों को घुमाने के लिए नाविकों की भूमिका की सराहना की और नये भारतकी सेवा और उसके निर्माण में भविष्य में सुरक्षित समुद्री यात्रा की कामना की।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed