Spread the love

जिलाधिकारी गढ़वाल श्री धीराज सिह गर्ब्याल के निर्देशों के अनुपालन में जिला पूर्ति विभाग द्वारा जनपद पौडी गढ़वाल में कोविड 19 के दृष्टिकोण से चल रहे लॉक डाउन 4 में बाहरी राज्यों से आने वाले प्रवासियों को 1174 ग्राम पंचायतों के पंचायत भवन में 677, स्कूल में 5853, मिलन केंद्रों में 116 तथा गांव के खाली घरों में 1154 जो कि करीब 8000 लोगों को क्वरंटीन सेंटर में क्वारन्टीन किया गया है और प्रति दिन आने वाले प्रवासियों की भी क्वारन्टीन किया जा रहा है जिनके खाने की समुचित व्यवस्था हेतु जनपद के सभी 15 विकास खण्डों को खाद्यान्न पैकेट सम्बन्धित विकास खंड मुख्यालय को उपलब्ध कराए जा रहे है।
जानकारी देते हुए जिला पूर्ति अधिकारी, पौडी के एस कोहली ने बताया कि खाद्य विभाग द्वारा लगातार कोविड 19 के दृष्टिगत आम जनमानस/ राशनकार्ड धारकों/ बाहरी राज्यों से आने वाले प्रवासी लोगों को खाद्यन्नों के वितरण की जिलाधिकारी पौडी द्वारा समय समय पर जारी निर्देशों का अनुपालन बखूबी सम्पादित किया जा रहा है। इस वैश्विक महामारी के दौरान खाद्य विभाग पौडी के समस्त अधिकारी/कर्मचारी तथा समस्त उचित दर विक्रेताओं की हौसला अफजाई करते हुए विभाग द्वारा संपादित कार्यो के निष्पादन एवं अपने दायित्व का बखूबी निर्वहन किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त भारत सरकार/राज्य सरकार द्वारा आवंटित समस्त खाद्यान्न के उठान हेतु सभी परिवहन ठेकेदारों के द्वारा ससमय आंतरिक गोदामों तक पहुचाने में तत्परता से सहयोग दे रहे हैं। उन्होंने कार्य में जुटे सभी लोगों से अपील किया की इसी तरह अपने दायित्व का निर्वहन करते रहे ताकि आम जनमानस, उपभोक्ताओं को सभी दैनिक आवश्यकता की वस्तुएँ सुलभलता से प्राप्त होती रहेंगी


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *