Spread the love

केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकार द्वारा श्रम कानूनों के निलंबन तथा मजदूरों के काम के घंटे बढ़ाने तथा बड़े बड़े घरानों के पक्ष मेंं सभी निर्णय लेने के विरोध मेंं ,इन्टक, इफ्टू ,बैंंक ,बीमा ,एच एम एस रक्षा आदि के प्रतिनिधियोंं ने सोशल डिस्टेंंसिंग का पालन करते हुए गांधी  पार्क  के समक्ष विरोध दिवस मनाया ।    तत्काल श्रम कानूनों की बहाली किए जाने ,भुखमरी से मजदूरों को निजात दिलाए जाने, आयुधनिर्माणियोंं  के निजीकरण का फैसला वापस लिये जाने, हवाई अड्डों का निजीकरण रोकने, पंजीकृत मजदूरों तथा गैर पंजीकृत मजदूरों को आर्थिक सहयोग दिए जाने ,परिवहन सेवाओं को टैक्स छूट ,मुआवजा ,यात्रियों को किराए मेंं छूट दिए जाने, सभी श्रमिकों व स्कीम वर्करों  को समुचित सुविधाएं दिए जाने आदि अनेक मागेंं प्रमुख थी।

 इस अवसर पर सीटू अध्यक्ष राजेंद्र नेगी ,एटक महामंत्री अशोक शर्मा ,इन्टक के अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट ,एक्टू के इंंद्रेश मैखुरी ,बैंंक के संयोजक एस एस रजवार ,किसान सभा अध्यक्ष सुरेंद्र सजवाण ,जनवादी महिला समिति की बबीता अनन्त ,लेखराज, भगवंत पयाल ,अनन्त आकाश ,ओपी सूदी, केपी चन्दोला ,रविन्द्र नौडियाल ,दया कृष्ण पाठक ,ईश्वर पाल व पोखरियाल जी आदि शामिल थे ।प्र


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *