Spread the love

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने बुधवार को कोरोना बीमारी और उससे संबंधित सवालों के बारे में प्रामाणिक जानकारी सुनिश्चित करने के लिए एक नया ट्विटर हैंडल @DelhiVsCorona लॉन्च किया है। ट्विटर हैंडल पर नागरिकों द्वारा पूछे गए सभी कोविड-19 संबंधित सवालों और शिकायतों का वन स्टॉप समाधान दिया जाएगा।
केजरीवाल ने कहा कि ट्विटर हैंडल की निगरानी और संचालन के लिए एक टीम भी गठित की गई है। यह टीम दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में हालातों की लाइव स्थिति पर नजर रखेगी, जहां कोविड-19 रोगियों का उपचार चल रहा है और प्रामाणिक जानकारी भी प्रदान करेगी। यह टीम नियमित रूप से रोगियों और डॉक्टरों के संपर्क में रहेगी और उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करेगी।
ट्विटर उपयोगकर्ता @DelhiVsCorona को टैग कर सकते हैं और राशन, चेकअप, अस्पताल से संबंधित सवाल या किसी अन्य कोविड-19 से संबंधित अपने प्रश्नों को ट्वीट कर सकते हैं। प्रतिनिधियों की टीम ट्विटर पर उठाए गए कोविड-19 उपचार से संबंधित मुद्दों पर शीघ्र और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेगी। इससे दिल्ली के नागरिकों में बढ़ती घबराहट और चिंता को कम करने में मदद मिलेगी। यह ट्विटर हैंडल दिल्ली में सभी कोविड-19 संबंधित प्रश्नों और शिकायतों के लिए एक-स्टॉप समाधान के रूप में काम करेगा।

Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *