Spread the love

Blog single photo

चमोली जिले के देवाल विकास खंड के ब्लाॅक प्रमुख सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने बुधवार से देवाल में शराब की दुकान बंद करवाने की मांग को लेकर शराब की दुकान के आगे धरना दिया।
दरअसल चार मार्च को जब ग्रीन जोन वाले जनपदों में लाॅक डाउन के दौरान छूट दिये जाने के साथ ही सरकार ने शराब की दुकानें खोलने का आदेश जारी किया तो शराब की दुकानों के आगे लंबी-लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। जहां पर शारीरिक दूरी के नियमों का कोई पालन नहीं किया जा रहा था। साथ शराब व्यवसायियों ने दुकान को देर रात तक खोले रखा और महंगे दाम पर शराब की बिक्री की।
इस पर ब्लाॅक प्रमुख देवाल दर्शन सिंह दानू ने मंगलवार को उप जिलाधिकारी थराली को शराब की दुकान बंद करवाने की मांग को लेकर ज्ञापन भी दिया था। बुधवार को जब शराब की दुकान बंद नहीं हुई तो ब्लाॅक प्रमुख क्षेत्र के अन्य ग्राम प्रधानों के साथ शराब की दुकान के आगे धरने पर बैठ गए। ब्लॉक प्रमुख का कहना है कि शराब की दुकान को लाॅक डाउन अवधि तक पूरी तरह बंद किया जाए।

Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *