Spread the love

लॉकडाउन में शादियों का सिलसिला जारी है। सोमवार को बिना परमिशन के रामपुर से आ रहीं तीन दूल्हों की कारों को पुलिस ने बॉर्डर पर ही रोक लिया। इसके बाद तीनों की होने वाली दुल्हनों को बॉर्डर पर बुलाया गया। जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ तीनों सात फेरे लेकर ससुराल को विदा हुईं।

रामपुर जिले के ग्राम पट्टी कल्याणपुर मिलक निवासी अभिषेक सिंह का विवाह सात माह पहले भदईपुरा वार्ड 16 रुद्रपुर निवासी काजल से तय हुआ था। शनिवार को अभिषेक सहरा बांधकर दुल्हन लेने के लिए कार से निकला। रामपुर बॉर्डर पर चेकिंग कर रहे पुलिस कर्मचारियों ने परमिशन नहीं होने पर जाने की इजाजत नहीं दी।
शादी की रस्में पूरी कर दोनों बरात वापस यूपी को लौट गई
वधू पक्ष के लोग दुल्हन को लेकर बॉर्डर पर गए। जहां पर पंडित अनोखे लाल ने वैदिक मंत्रोचार कर विवाह संपन्न कराया। इसके बाद रामपुर के ही नरेंद्र कुमार और अर्जुन सिंह बरात लेकर पहुंच गए। पुलिस ने पास नहीं होने पर इन्हें भी रोक लिया।

नरेंद्र ने बताया कि उसका विवाह गौलापार हल्द्वानी निवासी आरती व उसके ममेरे भाई अर्जुन का विवाह गौलापार हल्द्वानी निवासी शिवानी से होना था।

बॉर्डर पर रोकने के बाद हल्द्वानी से दोनों दुल्हन पहुंचीं। शादी की रस्में पूरी कर दोनों बरात वापस यूपी को लौट गई। एसआई मुकेश मिश्रा ने बताया परमिशन नहीं होने पर तीनों को रोका गया था


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *