बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय विधायक एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज कोरोना के चलते लॉकडाउन से उपजी परिस्थितियों का आंकलन करने अपने विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे। इस मौके पर आयोजित पत्रकारवार्ता में उन्होंने बताया कि यात्रा को सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई गई है। इसमें कोरोना संकट को देखते हुए यात्री, वाहन चालक, परिचालक और यात्रा रूट से जुड़े व्यापारियों व मजदूरों आदि की सुरक्षा के लिए एक रोड मैप बनाया जाएगा। इससे यात्रा को निर्बाध रूप से संचालित किया जा सकेगा। पत्रकारवार्ता में मुख्यमंत्री के भाई बृजमोहन रावत, भाजपा नेता वेदप्रकाश वर्मा, प्रभारी तहसीलदार सुधा डोभाल व सभासद देवेंद्र राणा आदि मौजूद रहे।
