विधान सभा उच्च शिक्षा राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) डाॅ0 धन सिंह रावत ने उच्च शिक्षा विभाग की बैठक की।
प्रदेश के सहकारिताए उच्च शिक्षाए दुग्ध विकास एवं प्रोटोकाॅल राज्यमंत्रीस्वतंत्र प्रभारद्ध डाॅ0 धन सिंह रावत ने विधान सभा स्थित कार्यालय कक्ष में उच्च शिक्षा विभाग के संबंध में बैठक किया। डाॅण्बीण्एसण्बिष्ट की अध्यक्षता में बनायी गयी फीस कमेटी ने अपनी रिपोर्ट बैठक में प्रस्तुत किया। बैठक में कहा गया कि सरकार एक भी रूपये फीस वृद्धि नहीं करेगी। पूर्व में ली जा रही फीस ही बरकरार रहेगी। यह भी कहा गया कि फीस संरचना ढांचा को तार्किक कर 31 मदों की जगह लगभग 11 मदों में शामिल कर लिया जायेगा। फरवरी माह में अभिभावक संघए छात्र संघ और प्राचार्यों के साथ एक बैठक की जायेगी। जिसमें कई मदों को मिलाकर काॅलेज विकास निधि बनाये जाने पर विचार किया जायेगा। प्रत्येक काॅलेज को वार्षिक पत्रिका का प्रकाशनए आॅडिट कराना एवं राजकीय एवं राष्ट्रीय विशेष आयोजन दिवस को आयोजित करना अनिवार्य होगा। डाॅ0 धन सिंह रावत ने कहा रोजगार वर्ष में 225 शिक्षणेत्तर पदोंए प्रयोगशाला सहायकए लिपिक वर्गए लाईब्रेरियन इत्यादि का अधियाचन भेजा जायेगा। इसके पूर्व 877 असिस्टेंट प्रोफेसर का अधियाचन भेजा गया थाए जिसमें से 350 असिस्टेंट प्रोफेसर प्राप्त हो गये हैं। पुस्तक दान अभियान में पुस्तकोंए लैबए भवनए स्मार्ट क्लास अन्य सुविधाओं के लिए 2 करोड़ से लेकर 20 करोड़ रूण् डिग्री काॅलेज एवं विश्वविद्यालय को दिया गया है। रूसा से अतिरिक्त 50 अन्य डिग्री काॅलेज के प्राचायों के मांग के अनुरूप छात्रों के अनुपात में 100 प्रतिशत पुस्तकें प्रदान की गई हैं। 2022 तक प्रत्येक काॅलेज का भवन निर्माण एवं 2020 तक 100 प्रतिशत पुस्तक दान अभियान में काॅलेज को जोड़ दिया जायेगा। इस हेतु आज 1 लाख से 5 लाख रूण् तक विभिन्न प्राचार्यों की मांग पर काॅलेज को उपलब्ध कराया गया है। इस अवसर पर निदेशक उच्च शिक्षा प्रो0 एनपी माहेश्वरीए अपर निदेशक उच्च शिक्षा रचना नौटियाल और डीण्सीण् गोस्वामीए संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा कुमकुम रौंतेलाए सलाहकार रूसा प्रोण् एमण्एसण् रावत और प्रोण् केण्डीण् पुरोहितए अध्यक्ष फीस कमेटी डाॅण्बीण्एसण्बिष्टए सदस्य फीस कमेटी प्राचार्य डाॅण्बीण्एनण्शर्मा और डाॅण्पीण्केण्पाठक आदि मौजूद थे।
