नागरिकता कानून: पुलिस ने फेसबुक और ट्विटर को जारी किया फरमान, आपत्तिजनक सामग्री हटाने को कहा
दिल्ली पुलिस ने फेसबुक और ट्विटर सहित विभिन्न सोशल मीडिया मंचों से करीब 60 खातों से आपत्तिजनक सामग्री हटाने और उन्हें निष्क्रिय करने के लिए पत्र लिखा है।

एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ अफवाहों को रोकने के लिए काम कर रही है।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने लोगों से अफवाह फैलाने वाले उपयोक्ताओं के खातों की जानकारी देने की भी अपील की है। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘दिल्ली पुलिस ने ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम से उनके मंच पर मौजूद आपत्तिजनक सामग्री हटाने के लिए पत्र लिखा है।
