Spread the love

आफत में पड़ी राजाजी टाइगर रिजर्व घूमने गए दिल्ली के पर्यटकों की जान, जीप की तरफ दौड़ पड़ा हाथी

गाड़ी की तरफ दौड़ता हाथी
गाड़ी की तरफ दौड़ता हाथी
उत्तराखंड में राजाजी टाइगर रिजर्व की चीला रेंज में जंगल सफारी के लिए गए पर्यटकों की जान उस वक्त आफत में पड़ गई, जब एक हाथी उनकी जीप की तरफ दौड़ पड़ा। वाहन चालक की सतर्कता के चलते किसी तरह पर्यटकों ने अपनी जान बचाई।

वाहन की तरफ हाथी के दौड़ने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। मामला गुरुवार शाम का है। चीला रेंज में दिल्ली से आए कुछ पर्यटक जंगल सफारी के लिए गए थे। दोपहर बाद जंगल से वापसी के समय एक टस्कर हाथी बीच रास्ते में पर्यटकों की कार के सामने आ गया।

रास्ता पार करते हुए हाथी को वाहन दिखा तो वह पर्यटकों के वाहन के तरफ दौड़ने लगा। वह करीब 100 मीटर तक वाहन की तरफ दौड़ता रहा। इसके चलते चालक को उल्टा वाहन दौड़ाना पड़ा।

गनीमत रही कि कुछ दूर जाने के बाद हाथी रुक गया। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। सफारी से लौटे सैलानियों ने रेंजर अनिल पैन्यूली को मामले की जानकारी दी। उन्होंने सैलानियों ने घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर भी अपलोड कर दिया। उनका कहना है कि जंगल सफारी के वक्त एहतियात बरतना जरूरी है। पर्यटक सावधानी से ही वहां जाएं।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *