Spread the love

अब सात राज्य GST मुआवजे पर केंद्र के खि‍लाफ, सुप्रीम कोर्ट जाने की कर रहे तैयारी – Seven states preparing to go supreme court against center gst compensation dat

  • तीन महीने से कई राज्यों को नहीं मिला है जीएसटी का मुआवजा
  • पहले केरल ने इसके लिए केंद्र के ख‍िलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने की धमकी दी थी
  • अब केरल सहित 7 राज्य इसके लिए सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं

वस्तु एवं सेवा कर (GST) का पिछले तीन महीनों से मुआवजा न मिलने पर अब 7 राज्य व केंद्र शासित प्रदेश केंद्र सरकार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं. पहले सिर्फ केरल ने सुप्रीम कोर्ट जाने की धमकी दी थी. इन राज्यों ने कहा है कि केंद्र सरकार अगर तत्काल बकाया राशि नहीं देती तो उनके पास कोर्ट जाने के अलावा कोई और रास्ता नहीं बचेगा.

इन राज्यों ने दी चेतावनी

केरल, पश्चि‍म बंगाल, पंजाब, दिल्ली, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान और पुदुच्चेरी ने कहा है कि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो वे सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे. इन राज्यों के वित्त मंत्री पिछले हफ्ते केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मिले हैं और उनसे गुहार लगाई है कि अगस्त के बाद का मुआवजा उन्हें तत्काल दिया जाए. गौरतलब है कि इन राज्यों को हर महीने औसतन 7,500 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाता है.

छत्तीसगढ़ के कॉमर्श‍ियल टैक्स मिनिस्टर टीएस सिंहदेव ने हमारे सहयोगी प्रकाशन बिजनेस टुडे को बताया कि ये राज्य पहले सभी विकल्पों पर काम कर रहे हैं, लेकिन अगर कोई रास्ता नहीं बचा तो सुप्रीम कोर्ट में जाना ही पड़ेगा.

उन्होंने कहा, ‘पहले हमने सुप्रीम कोर्ट जाने का मन बना लिया था, लेकिन अब हम सोच रहे हैं कि पहले विकल्प आजमा लेंगे, क्योंकि ऐसा हमें सुप्रीम कोर्ट ही करने को कह सकता है.’


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *