जिलाधिकारी मंगेष घिल्डियाल की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में माह नवम्बर की राजस्व स्टाॅॅफ की बैठक आयोजित की गई।
जिलाधिकारी मंगेष घिल्डियाल की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में माह नवम्बर की राजस्व स्टाॅॅफ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने शीतलहर के प्रकोप से गरीब व असहाय लोगोें की सुरक्षा के लिए समस्त अधिषासी अधिकारियों को रैन बसेरा को सक्रिय करने के निर्देष दिए। कहा कि जिस पंचायत क्षेत्र में रैन बसेरा नही है। वहां अधिषासी अधिकारी किराये पर भवन लेकर रैन बसेरा संचालित कर ठंड में लाचार घूम रहे लोगों को सुरक्षित पहुचायें। इसके साथ ही ठंडे क्षेत्रों में आवष्यकतानुसार अलावए कंबल वितरित करना सुनिष्चित करें। तीनों तहसील के उपजिलाधिकारी को नदी किनारे मलबा जमा होने से खतरे वाली बस्तियों को चिन्हित करने क्षेत्र में अपनी उपस्थिति बनाये रखनेए तहसील दिवस की षिकायतों का माॅनिटरिंग करनेए समय.समय पर वाहनों की चैकिंग करने के निर्देष दिए। संग्रह अमीनों द्वारा वसूली लक्ष्य के सापेक्ष न्यून होने पर सबंधित का स्पष्टीकरण साथ ही आगामी माह तक प्रगति न होने पर प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देष दिए। जनपद में अपनी सेवानिवृति के तुरंत बाद कार्मिकों को पेषंन मिलेए इसके लिए तीनों तहसील के पेषंन पटल सहायक को आगामी 01 वर्ष में सेवानिवृत होने वाले कार्मिकों की सूची तैयार करने के साथ ही दस्तावेज समय से पूर्ण करने के निर्देष दिए। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी जखोली एनण्एस नगन्यालए सुधीर कुमारए सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी मोहित कोठारीए जिला पूर्ति अधिकारी केण्एसण् कोहलीए उपनिबन्धक हरीषए जिला बचत अधिकारी एनण्एसण् विष्टए तहसीलदार ऊखीमठ जयवीर वधाणीए शालिनी मौर्यए श्रेष्ठ गुनसोला सहित राजस्व स्टाॅफ कर्मचारी उपस्थित थे।
