एचएनबी गढ़वाल केन्द्रीय विवि से वर्ष 2018 में बीटेक करने वाले छात्र शंकर कठैत का चयन वायु सेना में पायलट में हुआ है। शंकर का वायुसेना में बतौर पायलट हेतु चयन होने पर गढ़वाल विवि के छात्रों, अभिभावकों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने खुशी व्यक्त करते हुए छात्र शंकर को बधाई दी है। मूल रूप से पाबौ ब्लॉक के चोपडियू गांव के ज्ञान पाल सिंह कठैत और धनेश्वरी देवी के पुत्र शंकर कठैत ने इंटर की पढ़ाई जवाहर नवोदय विद्यालय जहरीखाल से पास की थी, जिसके बाद गढ़वाल विवि की बीटेक करने के बाद गेट की परीक्षा भी उत्तीर्ण की। जिसके बाद एयर फोर्स की एएफसीएटी परीक्षा उत्तीर्ण कर वायु सेना में पायलट हेतु चयनित हुए है। बेस अस्पताल में कार्यरत शंकर के भाई आशीष कठैत बताते है, पहले से उनके भाई का इच्छा थी वह वायु सेना में पायलट बने और एयर फोर्स की परीक्षा उत्त्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शंकर का वायु सेना में चयन होने पर पूर्व विधायक गणेश गोदियाल, अरुण बडोनी, दीपक रावत, छात्र नेता अमित प्रदाली, अनिल पंत आदि ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी है। पूर्व विधायक गणेश गोदियाल ने कहा कि पाबौ क्षेत्र के लिए खुशी की बात है कि उस क्षेत्र का युवा वायुसेना में पायलट हेतु चयन हुआ है। वहीं चयनित शंकर कठैत ने इसका श्रेय माता-पिता, भाई एवं शिक्षकों को दिया है। कहा कि जनवरी 2020 में वह तैनाती लेगे।


