Spread the love

रिसर्च का दावाः उत्तराखंड में जानलेवा हुआ वायु प्रदूषण, लोगों की उम्र में कम हो रहे 4.2 साल

एयर क्वालिटी लाइफ इंडेक्स के अनुसार देहरादून के लोगों की उम्र प्रदूषण की वजह से 4.2 साल कम हो रही है। इतना हीं नहीं हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर के लोगों की जिंदगी के 6.6 और 6.1 साल कम हो रहे हैं। 

यह बात शिकागो विश्वविद्यालय, अमेरिका की शोध संस्था ‘ईपिक’ (एनर्जी पॉलिसी इंस्टीट्यूट एट द यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो) द्वारा तैयार ‘वायु गुणवत्ता जीवन सूचकांक’ का नया विश्लेषण बताता रहा है।

इस शोध में पता चला है कि उत्तराखंड में हो रहा वायु प्रदूषण यहां लोगों की उम्र औसतन 4.2 साल तक कम कर रहा है। लेकिन अगर यहां के वायुमंडल में प्रदूषित सूक्ष्मतत्वों एवं धूलकणों की सघनता 10 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर (विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा बताया गया सुरिक्षत मानक) के सापेक्ष हो तो राज्य के लोगों की उम्र बढ़ सकती है।

 


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *