29 सितंबर (भाषा) ऑनलाइन खुदरा कंपनियां अमेजन और फ्लिपकार्ट ने जारी त्योहारी बिक्री में स्मार्टफोन की जबरदस्त बिक्री कर रही हैं। अमेजन का दावा है कि उसने शनिवार को बिक्री शुरू होने के महज 36 घंटे के भीतर 750 करोड़ रुपये के स्मार्टफोन बेच डाले हैं।
इसी तरह फ्लिपकार्ट का कहना है कि इस साल बिक्री के पहले दिन पिछले साल की तुलना में दो गुना स्मार्टफोन बिके हैं।
हालांकि दोनों कंपनियों ने कुल बिक्री की जानकारी नहीं दी। त्योहारी बिक्री चार अक्टूबर तक चलेगी।
ऐसे कयास लगाये जा रहे थे मांग में नरमी चल रही है। हालांकि दोनों कंपनियां शानदार बिक्री को लेकर सकारात्मक हैं।
एक रिपोर्ट के अनुसार, इस त्योहारी बिक्री में ई-वाणिज्य कंपनियां पांच अरब डॉलर तक की बिक्री कर सकती हैं।
