बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की मुश्किलें बिग बॉस शुरू होने से पहले बढ़ गई हैं। 13वां सीजन होस्ट करने से पहले सलमान को आज जोधपुर कोर्ट में पेश होना है। इस बीच उन्हें एक गैंगस्टर की तरफ से जान से मारने की धमकी भी मिली है।
सत्र अदालत के न्यायाधीश चंद्र कुमार सोंगारा ने चार जुलाई को सुनवाई के दौरान खान को 27 सितंबर को अदालत के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया था। ऐसा नहीं करने पर खान की जमानत भी रद्द हो सकती है। जान से मारने की धमकी के बाद पुलिस ने उनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
सत्र अदालत के न्यायाधीश चंद्र कुमार सोंगारा ने चार जुलाई को सुनवाई के दौरान खान को 27 सितंबर को अदालत के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया था। ऐसा नहीं करने पर खान की जमानत भी रद्द हो सकती है। जान से मारने की धमकी के बाद पुलिस ने उनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
वहीं 16 सितंबर को फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिए सलमान को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी गैंगस्टर गैरी शूटर ने दी थी, जिसका संबंध लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले साल फरवरी में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से मिली इसी तरह की धमकी के चलते सलमान ने अदालत में पेश होने का मन बदल लिया था।
बता दें कि साल 2018 में 5 अप्रैल को जोधपुर सेशन कोर्ट के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट देवकुमार खत्री ने करीब दो दशक पुराने काला हिरण शिकार मामले में सलमान को दोषी करार देते हुए पांच साल की सजा सुनाई थी। इसके साथ ही सलमान पर 10 हजार रूपये का जुर्माना भी लगा था। वहीं बाकी आरोपियों में सैफ अली खान, नीलम, सोनाली, तब्बू और दुष्यंत सिंह को बाइज्जत बरी कर दिया था। निचली अदालत के फैसले के विरुद्ध सलमान ने जिला एवं सेशन कोर्ट में अपील की और 7 अप्रैल को सलमान के खिलाफ सुनाई गई निचली अदालत की सजा पर रोक लगाते हुए उन्हें सशर्त जमानत दे दी थी। दूसरे मामले में 2016 में लोअर कोर्ट ने अवैध हथियार के मामले में सलमान खान को बरी कर दिया था, इसके खिलाफ राजस्थान सरकार ने जिला और सत्र न्यायालय में अपील की है। इन दोनों मामलों की सुनवाई जिला और सत्र न्यायालय में चल रही है जिसमें सलमान खान को पेश होना है।
