कारगिल विजय दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी दीप्ति सिंह ने कारगिल शहीदों को माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
आज जनपद में कारगिल विजय दिवस को भव्य रूप से मनाया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कारगिल विजय दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी दीप्ति सिंह ने कारगिल शहीदों को माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। जबकि इस अवसर पर आमंत्रित नगरपालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम, उपजिलाधिकारी योगेश सिंह मेहरा सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा शहर में रैली निकाली गई, जबकि आयोजित कार्यक्रम में पुलिस बल द्वारा शहीद सैनिकों की स्मृति में गार्ड आॅफ आॅनर दिया गया। मुख्य अतिथि एवं गणमान्य व्यक्तियों द्वारा कारगिल शहीद नायक मंगत सिंह के पुत्र नीरज भण्डारी तथा शहीद राइफल मैन कुलदीप सिंह की माता श्रीमती कमला देवी को शाॅल औढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी दीप्ति सिंह ने कारगिल युद्ध को याद करते हुए वीर सैनिकों का देश के प्रति समर्पित होकर कार्य करने को देश की सच्ची सेवा कहा। उन्होंने कहा कि हम जहां पर जिस पद पर भी हैं, वहां से सच्ची लगन, ईमानदारी से कार्य करना ही देश के प्रति सच्ची सेवा है। हमें सदैव देश के प्रति सच्चे सेवा भाव से कार्य करना चाहिए। कहा कि समाज में व्याप्त धर्म, जाति प्रथा आदि कुरूतियों से उठकर एक सच्चे सैनिक के समान देश हित के लिए कार्य करना चाहिए, जिस तरह एक वीर सैनिक युद्ध के दौरान घायल सिपाहियों के जाति धर्म को न देखते हुए उसकी सुरक्षा करता है, उसे हमें अपने जीवन अनुसरण करना है। नगरपालिका अध्यक्ष ने वीर सैनिकों को नमन करते हुए कहा कि हम सभी को एकजुट होकर देशभक्ति भाव से कार्य करना होगा। कहा कि जिस तरह वीर सैनिक देश की रक्षा में जुटी है, उसी तरह वे भी अपने शहर को विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। जिला सैनिक कल्याण मेजर(अ.प्र.) करण सिंह ने अपने सम्बोधन में कारगिल के दौरान अपने सेवा वृतान्त को साझा करते हुए एक बार लोगों को कारगिल विजय दिवस की याद कराया। उन्होंने युद्ध में वीर सैनिकों के पराक्रम के बारे में भी बताया। कार्यक्रम में अन्य युद्धों में शहीद की वीरांगना/परिजनों को भी सम्मानित किया गया, जिनमें शहीद राइफल मैन प्रीतम सिंह की पत्नी श्रीमती सुशीला देवी, शहीद हवलदार शंकर सिंह की पत्नी वीरमति देवी, शहीद राइफल मैन रघुनाथ सिंह की पत्नी श्रीमती सुशीला देवी, शहीद एल हवलदार बलवीर सिंह की पत्नी परबी देवी, शहीद राइफल मैन धर्मसिंह की पत्नी अंसी देवी, शहीद नायक सुनील कुमार की पत्नी श्रीमती हेमन्ती असवाल शामिल है। वहीं सैना मैडल प्राप्त कर्नल आनन्द कुमार, आॅ.कैपटन सज्जन सिंह पटवाल, आॅ. कैपटन गोकुल सिंह, सुबेदार नरेन्द्र सिंह, नायब सुबेदार बृजमोहन सिंह को भी शाॅल औढ़ाकर सम्मानित किया गया। कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित निबन्धात्मक प्रतियोगिता मंे विजेता रहे रा. आदर्श इ.का. नगर पौड़ी के 11वीं के छात्र मो. अफफान को प्रथम, रा.क.इ.का. पौड़ी नगर के 9वीं की छात्रा कु. कुमकुम नौटियाल को द्वितीय तथा रा.इ.का. पौड़ी नगर के 10वीं के छात्र ऋतिक रावत को तृतीय स्थान प्राप्त होने पर सम्मानित किया गया। मा. मुख्यमंत्री छात्रवृति के अन्र्तगत पूर्व सुबेदार सुरेश चन्द्र की पुत्री सृष्टि डोभाल को कक्षा 12ब को धनराशि रूपये 12 हजार की छात्रवृति का चैक भेंट किया गया, जबकि सैनिक कल्याण पुर्नवास संस्था छात्रवृति के अन्तर्गत पूर्व सुबेदार सुरेश चन्द्र की पुत्री साक्षी 11ब को 12 हजार तथा कु. सृष्टि को 12 हजार, पूर्व सूबेदार मेजर आॅ.ले. मंगल सिंह के पुत्र पूरण सिंह को 12 हजार, पूर्व हवलदार कुलदीप सिंह की पुत्री कंचना को 12 हजार, श्रीमती भुवनेश्वरी देवी पत्नी पूर्व नायक स्व. विक्रम सिंह की पुत्री अकांशा को 10 हजार, पूर्व नायक कुलदीप सिंह रावत की पुत्री कु. वर्षा रावत को 12 हजार, पूर्व राइफल मैन बलवन्त सिंह की पुत्री चान्दनी को 08 हजार, पूर्व नायक मोहन सिंह की पुत्री कु. मोनिका को 05 हजार के चैक वितरित किये गये। इस मौके पर कर्नल पारस बसनेत, जिला विकास अधिकारी वेदप्रकाश, एपीडी सुनील कुमार, मुख्य कृषि अधिकारी डी.एस. राणा, डीओ आयुर्वेद यूनानी सुभाष चन्द्र सहित पूर्व सैनिक, स्कूली बच्चे, अन्य गणमान्य व्यक्ति व आम जनमानस मौजूद थे। जिला सूचना अधिकारी पौड़ी गढ़वाल।
