Spread the love

PIB Delhi

आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आने वाले स्कॉलर्स के लिए, विश्वसनीय वित्तीय सहायता के बिना उच्च शिक्षा और रिसर्च को आगे बढ़ाना कठिन हो सकता है। समय पर मिलने वाली फेलोशिप सहायता इस आर्थिक बोझ को कम कर सकती है और शोधार्थियों को अधिक स्थिरता व आत्मविश्वास के साथ अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखने में सक्षम बनाती है।

अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए राष्ट्रीय अध्येतावृत्ति (एनएफएससी) योजना के तहत मिलने वाली सहायता के प्रभाव को दर्शाते हुएतेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडेम जिले के 37 वर्षीय रिसर्च स्कॉलर श्री कुरी श्रवण कुमार ने अपनी पीएचडी की पढ़ाई जारी रखने के लिए वित्तीय कठिनाइयों और पारिवारिक दबावों पर विजय प्राप्त की।

एनएफएससी योजना के तहत सहायता मिलने से पहले, श्रवण कुमार को शैक्षणिक और आर्थिक बाधाओं का सामना करना पड़ रहा था। उनके पिता सेवानिवृत्त हो चुके थे और परिवार आर्थिक समस्याओं से जूझ रहा था, जिससे किसी विश्वसनीय वित्तीय साधन के बिना शोध और उच्च शिक्षा के प्रति अपने जुनून को आगे बढ़ाना उनके लिए कठिन हो रहा था।

इन बाधाओं के बावजूद, श्रवण कुमार अपने शैक्षणिक लक्ष्यों के प्रति प्रतिबद्ध रहे। एनएफएससी फेलोशिप के लिए उनका चयन एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुआ और इसने उन्हें अपने डॉक्टरेट (पीएचडी) अनुसंधान को जारी रखने में सक्षम बनाया।

श्रवण कुमार को अप्रैल 2023 से एनएफएससी योजना के तहत सहायता मिलनी शुरू हुई। इस सहायता में फेलोशिप और कंटिनजेंसी सहायता शामिल थी।

इस फेलोशिप ने उन्हें निरंतर वित्तीय सहायता प्रदान की, जिससे उनका आर्थिक तनाव कम हुआ और वे अधिक ध्यान व एकाग्रता के साथ अपनी शैक्षणिक और अनुसंधान गतिविधियों को जारी रखने में सक्षम हुए।

इस सहायता ने उनके शैक्षणिक अवसरों का भी विस्तार किया। योजना के तहत मिले सहयोग से श्रवण कुमार ने दक्षिण कोरिया की यात्रा की, जहाँ उन्होंने एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लिया और अपने रिसर्च को अंतरराष्ट्रीय अकादमिक मंच के समक्ष प्रस्तुत किया। इसके अलावा, उन्होंने फील्डवर्क भी किया, जिसने उनके अनुसंधान में महत्वपूर्ण योगदान दिया और उनके डॉक्टरेट थीसिस (शोध-प्रबंध) के लेखन के दौरान अत्यंत बहुमूल्य साबित हुआ।

वर्तमान में अपनी पीएचडी की पढ़ाई कर रहे श्रवण कुमार अधिक आत्मविश्वास और स्थिरता के साथ अपने शैक्षणिक लक्ष्यों की ओर लगातार बढ़ रहे हैं। हालांकि अभी आय में किसी बदलाव की सूचना नहीं है, लेकिन इस फेलोशिप ने उन वित्तीय चुनौतियों को दूर कर दिया जिन्होंने उनके शोध के जारी रहने को प्रभावित किया था।

श्रवण कुमार की यह यात्रा दर्शाती है कि कैसे समय पर मिलने वाली फेलोशिप सहायता स्कॉलर्स को आर्थिक बाधाओं को पार करने, अंतरराष्ट्रीय अकादमिक एक्सपोजर हासिल करने और अपनी उच्च शिक्षा की महत्वाकांक्षाओं को छोड़े बिना अनुसंधान के प्रति अपने जुनून को आगे बढ़ाने में मदद कर सकती है।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed