Spread the love

सीटू से संबद्ध रेहड़ी पटरी वर्कर्स यूनियन ने डी.एल .रोड ,सीमेंट रोड व करनपुर क्षेत्र में शोषण के खिलाफ प्रदर्शन कर रैली निकाली ।

देहरादून
आज दिनांक 14 जुलाई 2026 को सीटू से संबद्ध रेहड़ी पटरी-वर्कर्स यूनियन देहरादून ने डी. एल रोड , सीमेंट रोड व करनपुर बाजार क्षेत्र में नगर निगम के द्वारा रेहड़ी पटरी व्यवसायियों के उत्पीड़न के खिलाफ रैली निकाल कर व एक घंटे की हड़ताल कर विरोध किया ।इस अवसर पर नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जम कर नारेबाजी की गई ।
रैली 5 सीमेंट रोड स्थित छात्रावास से शुरू हुई।इस अवसर पर सीटू के जिला महामंत्री लेखराज ने कहा कि पिछले कई दशकों से रेहड़ी पटरी लगा कर स्थानीय लोग जो रिस्पना के किनारे बस्तियों में रहते हैं के द्वारा यह व्यवसाय किया जाता है जिससे उनके परिवार का भरण पोषण होता है। किंतु पिछले दिनों से नगर निगम प्रशासन द्वारा इनके खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है जिससे इनकी रोजीरोटी पर हमला हो रहा है इसके खिलाफ सीटू द्वारा इनकी यूनियन का गठन किया गया है ओर सीटू ही इनकी लड़ाई लड़ रहा है उन्होंने कहा कि इन्हें उक्त स्थानों पर ही वेंडर जोन घोषित कर जगह आवंटित की जाए और नगरनिगम देहरादून इनका शोषण पर रोक लगाए इस अवसर पर उन्होंने चेतावनी दी कि यदि नगरनिगम देहरादून द्वारा इनका उत्पीड़न नहीं रोका जाता है तो वे समस्त देहरादून के रेहड़ी पटरी वर्कर्स को संगठित कर बड़ा आंदोलन किया जाएगा और नगर निगम सहित प्रदूषकों भाजपा सरकार के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा ।
इस अवसर पर सीटू के जिला सचिव अभिषेक भंडारी, यूनियन के महामंत्री मनीष कुमार ,अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर आदि ने विचार व्यक्त किये।
इस अवसर पर रवि कुमार ,जसविंद्र सिंह , मनोज बंसल ,बेबी बंसल सोनू मुकुल कुमार ,पूजा कुटियाल,जयंत कुमार ,अर्जुन जैरवान पवन ,सुनीता देवी, पुष्प देवी ,पारस नाथ ,इरफान खान ,आशीष , अनूप ,महफूज साईं ,नीरज। आदि बड़ी संख्या में रेहड़ी पटरी वर्कर्स उपस्थित थे ।
जारीकर्ता
(लेखराज)
जिला महामंत्री सीटू


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *