Spread the love

उत्तराखंड : रोजगार के द्वार खोल रही ‘मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन’

प्रदेश के युवाओं को विदेशी रोजगार के अनुरूप तैयार करने के लिए सेवायोजन कार्यालय परिसर में प्रतिदिन जर्मन भाषा की तीन और जापानी भाषा की दो कक्षाएं संचालित की जा रही हैं।

 SHABD,Dehradun, July 4,

उत्तराखंड : रोजगार के द्वार खोल रही ‘मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन’

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की महत्वाकांक्षी ‘मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना’ उत्तराखंड के युवाओं के लिए विदेशी रोजगार के नए द्वार खोल रही है। प्रदेश के युवाओं को विदेशी रोजगार के अनुरूप तैयार करने के लिए सेवायोजन कार्यालय परिसर में प्रतिदिन जर्मन भाषा की तीन और जापानी भाषा की दो कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। इसके अलावा बागेश्वर में जापानी तथा अल्मोड़ा में जर्मन भाषा की ऑनलाइन कक्षाएं भी चलाई जा रही हैं। आठ माह का भाषा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवा अपने बेहतर भविष्य को लेकर आशवस्त हैं और सरकार का शुक्रिया भी अदा कर रहे हैं।  ‘मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना’ युवाओं के सपनों को उड़ान देने का काम कर रही है। इस योजना के कारण युवा पहाड़ से विदेश का सफर आसानी से पूरा कर पा रहे हैं। योजना के तहत अब तक 30 युवाओं को सऊदी अरब, 65 युवाओं को जापान और एक युवती को जर्मनी में रोजगार मिल चुका है। वहीं हाल ही में 27 युवाओं का संयुक्त अरब अमीरात में हॉस्पिटैलिटी एवं होटल मैनेजमेंट क्षेत्र में चयन हुआ है। साल 2023 से अब तक इस योजना के जरिए 123 युवाओं का विदेशों में सफल प्लेसमेंट कराया जा चुका है।

बाइट- रुचिका अधिकारी, अभ्यर्थी

बाइट- कामिनी नगन्याल, अभ्यर्थी

रोजगार के द्वार खोल रही ‘मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन’

बाइट– सपना राणा, लाभार्थी

बाइट– डॉ. आशीष चौहान, जिलाधिकारी, देहरादून


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *