Spread the love

उत्तराखंड: पहली बार आईएमए से भारतीय सेना को मिलीं 9 महिला सैन्य अफ़सर

देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून में आज पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया।

 SHABD,Dehradun, June 13,

उत्तराखंड: पहली बार आईएमए से भारतीय सेना को मिलीं 9 महिला सैन्य अफ़सर 

देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून में आज पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। पासिंग आउट परेड में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में 515 जेंटलमैन कैडेट अंतिम पग पार कर भारतीय सेना और मित्र देशों की सेनाओं का हिस्सा बने। इनमें 481 भारतीय और 16 मित्र देशों के 34 विदेशी कैडेट शामिल हैं। परेड का सबसे ऐतिहासिक पहलू यह है कि पहली बार 9 महिला कैडेट्स भी पुरुष कैडेट्स के साथ कदमताल करते हुए पासिंग आउट परेड का हिस्सा बनी हैं। इस बार पासिंग आउट परेड के दौरान कैडेट्स पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी की गयी।  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विशेष घोड़ा बग्गी पटियाला कोच से परेड की समीक्षा की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने चैटवुड भवन में परेड की सलामी ली। इस दौरान राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहे। परेड के दौरान कैडेट्स ने कदमताल करते हुए अनुशासन, समर्पण और देशभक्ति का संदेश दिया। अंतिम पग पार करते ही पूरा ग्राउंड तालियों की गूंज से भर उठा। इसके बाद पीपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया, जिसमें नव नियुक्त अधिकारियों के कंधों पर रैंक लगाए गये।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *