उत्तराखंड: कोटद्वार में बीएड प्रशिक्षुओं ने दिखाई भारत की सांस्कृतिक विविधता
पौड़ी गढ़वाल के राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार में बीएड प्रशिक्षुओं ने भारतीय संस्कृति की विविधता और एकता का अनूठा संगम प्रस्तुत किया।
SHABD,Dehradun, June 6,
उत्तराखंड: कोटद्वार में बीएड प्रशिक्षुओं ने दिखाई भारत की सांस्कृतिक विविधता
पौड़ी गढ़वाल के राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार में बीएड प्रशिक्षुओं ने भारतीय संस्कृति की विविधता और एकता का अनूठा संगम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों के पारंपरिक व्यंजन, परिधान और सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित कर प्रशिक्षुओं ने अनेकता में एकता का संदेश दिया। महाविद्यालय के व्यावसायिक पाठ्यक्रम भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में उत्तराखंडी, पंजाबी, मराठी और दक्षिण भारतीय व्यंजनों की आकर्षक झलक देखने को मिली। विभिन्न राज्यों की पारंपरिक वेशभूषा में सजे प्रशिक्षुओं ने अपनी संस्कृति, रीति-रिवाज और लोक परंपराओं का प्रदर्शन किया। महाविद्यालय के प्राचार्य और शिक्षकों ने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण कर छात्रों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में प्रशिक्षुओं ने बताया कि इस तरह की गतिविधियां न केवल विभिन्न संस्कृतियों को समझने का अवसर देती हैं, बल्कि भविष्य के शिक्षकों को देश की सांस्कृतिक विविधता से भी परिचित कराती हैं। उत्तराखंड, महाराष्ट्र और दक्षिण भारत की संस्कृति को प्रदर्शित करने वाले विद्यार्थियों ने अपने-अपने राज्यों की विशेषताओं और परंपराओं को साझा किया। रंग-बिरंगे परिधानों, पारंपरिक व्यंजनों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजे इस कार्यक्रम ने भारतीय संस्कृति की समृद्ध विरासत को जीवंत कर दिया। कार्यक्रम ने यह संदेश भी दिया कि विविधताओं से भरा भारत अपनी सांस्कृतिक एकता के कारण दुनिया में विशिष्ट पहचान रखता है।
बाइट 1- डॉ. डी.एस. नेगी, प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार
बाइट 2- उन्नति रावत, बीएड प्रशिक्षु
बाइट 3- अदिति रावत, प्रशिक्षु
बाइट 4- रोहित सिंह, प्रशिक्षु
