Spread the love

उत्तराखंड: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में ली बैठक

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित सचिवालय में राज्य के मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में बैठक कर टिहरी झील क्षेत्र को “वन स्टेट, वन ग्लोबल डेस्टिनेशन” योजना के तहत विकसित करने के निर्देश दिए।

 SHABD,Dehradun, May 7,

उत्तराखंड: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में ली बैठक

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित सचिवालय में राज्य के मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में बैठक कर टिहरी झील क्षेत्र को “वन स्टेट, वन ग्लोबल डेस्टिनेशन” योजना के तहत विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागों से टिहरी झील रिंग रोड और आसपास के क्षेत्रों के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार करने को कहा। मुख्य सचिव ने कहा कि टिहरी स्पेशल एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी इस परियोजना में डेस्टिनेशन मैनेजमेंट ऑर्गेनाइजेशन के रूप में कार्य करेगी। योजना में आइकोनिक ब्रिज, ग्रीन वॉक-वे, ईको पार्क, वेलनेस सेंटर और एडवेंचर टूरिज्म जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। उन्होंने टिहरी तक बेहतर कनेक्टिविटी, सड़कों के चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण पर जोर देते हुए विकास कार्यों के दौरान प्राकृतिक सौंदर्य और हरियाली को बरकरार रखने के निर्देश दिए। साथ ही वॉटरड्रोम, वॉटरपोर्ट और सी-प्लेन परियोजना को भी योजना में शामिल करने की बात कही गई।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *