Spread the love

श्रमिकों कि समस्याओं पर कन्वेंशन में बोले करीम 26 हजार न्यूतम वेतन हो।

देहरादून 7 मई 2026
सेंटर ऑफ़ इंडियन ट्रेड यूनियंस (सीटू) का श्रमिक समस्याओं को लेकर एक दिवसीय कान्वेंशन आज दिनांक 7 मई 2026 को सांय 3:0 बजे से उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित किया गया ।
कान्वेंशन को सीटू के राष्ट्रीय महामंत्री व पूर्व सांसद अलाराम करीम व राष्ट्रीय सचिव कामरेड के. एन. उमेश ने अपने वक्तव्य में कहा कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा 2020 में जिस समय सारी दुनियां में करोना महामारी से त्रसत थी उस समय आपदा को अवसर में बदलते हुए संघर्षो से हासिल किये श्रम कानूनो के खिलाफ चार श्रम सहिताएं पास कराई किन्तु सीटू द्वारा अन्य केंद्रीय ट्रेड यूनियनो के द्वारा आंदोलन के कारण मोदी सरकार की जिम्मत नहीं हुई की वो इन श्रम सहिताओं को लागु कर सके किन्तु पिछले वर्ष ज़ब बिहार का चुनाव भाजपा द्वारा जीता जाता है और उसके तुरंत बाद ही समय 20 नंबर 2025 को लागु करने की घोषणा की गयी जिससे श्रमिकों द्वारा राष्ट्रीय हड़ताल 12 फरवरी 2026 को आयोजित की जिसमे श्रमिकों की व्यापक भागेदारी रही है वहीं न्यूतम वेतन 26000 रु करने की मांग को लेकर स्वतः स्फूर्त आंदोलन हो रहे है।
इन आंदोलनों को धार और सही दिशा देने की आवश्यकता है। इस लिए इन आंदोलनों का नेतृत्व सीटू को करना होगा तभी श्रम कानूनों को बहाल कराया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में भी सीटू इस आंदोलन को धार देने का काम करेंगी।
उहोने कहा कि उत्तराखण्ड सहित कई राज्यों में श्रमिकों ने हड़ताले कि है ऐसा क्यों हो रहा है इस पर सरकारों को विचार करना चाहिए। सीटू के हस्तक्षेप से गिरफ्तार किये श्रमिकों को छुड़वाने का काम किया।
रुद्रपुर में वी गार्ड कंपनी के श्रमिकों के हड़ताल में जाने के बाद महिला कर्मचारियों को भी गिरफ्तार किया गया और पुरुष पुलिस कर्मियों द्वारा महिला श्रमिकों को लाठी चार्ज किया गया। किन्तु हम जिलाधिकारी उधम सिंह नगर के कार्यालय में बैठ गये उन्होंने कहा कि वे उप श्रमायुक्त को मिले और वर्कर्स के शोषण पर रोक लगवाने कि मांग कि गयी।
उन्होंने कहा कि घरों में काम करने वले वर्कर को न्न्यूनतम वेतन नहीं मिलता है वही केरला में कही ज्यादा मिलता है केरल का न्यूनतम पुर भारत में सबसे ज्यादा मिलता है।
हमें उत्तराखण्ड में भी केरला कि तर्ज पर सारे वर्कर्स को संगठित करना होगा । उन्होंने कहा कि यूनियन बनाना हमारा संवेधानिक अधिकार है।,
इस अवसर पर सीटू के प्रांतीय अध्यक्ष महेन्द्र जखमोला, महामंत्री राजेंद्र सिंह नेगी, सचिव लेखराज, एस. एस. नेगी, जिला सचिव अभिषेक भंडारी, भगवंत पयाल, दीपक शर्मा, कृष्ण गुनियाल, हिमांशु चौहान, रविन्द्र नौढ़ियाल, भोजन माता से मोनिका, सुनीता, बबीता, आशा यूनियन से सुनीता चौहान, लोकेश देवी, रजनी यादव, कुशुम नौढ़ियाल, मीना वर्मा,मनोज, नरेन्द्र सिंह प्रदीप तोमर, बबलू प्रकाश, हरीश कुमार, जितेंद्र बिजलवान,धीर सिंह नरेन्द्र राणा, नितिन बोठियाल,चिंतामनी थपलियाल, दयाकिशन पाठक आदि बड़ी संख्या में श्रमिक उपस्तिथ थे
जारीकर्ता
(लेखराज)
प्रांतीय सचिव सीटू उत्तराखण्ड


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *