प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देहरादून में दिल्ली- देहरादून आर्थिक गलियारे का उद्घाटन किया।
SHABD,Dehradun, April 14,
उत्तराखंड:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली– देहरादून आर्थिक गलियारे का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देहरादून में दिल्ली- देहरादून आर्थिक गलियारे का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने इस गलियारे के एलीवेटेड वन्य जीव गलियारे का भी जायजा लिया। इसके बाद मोदी ने डाट काली मंदिर का दर्शन किया और पूजा अर्चना की। 213 किलोमीटर लंबे छह लेन दिल्ली देहरादून आर्थिक गलियारे को 12 हजार करोड रूपये की लागत से तैयार किया गया है। इस गलियारे से दिल्ली और देहरादून के बीच यात्रा समय वर्तमान में 6 घंटे से घटकर ढाई घंटे हो जाएगा। इस गलियारे में 10 इंटरचेंज, तीन रेलवे ओवर ब्रिज, चार बडे पुलों और रास्ते में 12 सुविधा केंद्रों का भी निर्माण किया गया है ताकि निर्बाध यात्रा हो सके। यह गलियारा उन्नत यातायात प्रबंधन प्रणाली से सुसज्जित है और इससे यात्रियों को सुरक्षित और कुशल यात्रा का अनुभव होगा। इनमें 12 किलोमीटर लंबा वन्य जीव एलीवेटेड कोरिडोर शामिल है। इस गलियारे में 8 पशु मार्ग, 200 मीटर लंबा दो हाथी अंडर पास और दातकाली मंदिर के निकट 370 मीटर लंबा सुरंग भी शामिल है। यह आर्थिक गलियारा प्रमुख पर्यटन और आर्थिक केंद्रों के बीच संपर्क बढ़ाकर पूरे क्षेत्र में व्यापार के नए रास्ते खोलकर क्षेत्रीय आर्थिक विकास मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
