उत्तराखंड: हज यात्रियों के लिए मेडिकल स्क्रीनिंग व वैक्सीनेशन कैंप किया गया आयोजित
उत्तराखंड हज कमेटी की ओर से सिविल अस्पताल में मेडिकल स्क्रीनिंग और वैक्सीनेशन कैंप आयोजित किया गया।
SHABD,Dehradun, March 28,
उत्तराखंड: हज यात्रियों के लिए मेडिकल स्क्रीनिंग व वैक्सीनेशन कैंप किया गया आयोजित
उत्तराखंड हज कमेटी की ओर से सिविल अस्पताल में मेडिकल स्क्रीनिंग और वैक्सीनेशन कैंप आयोजित किया गया। जहां यात्रियों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें सुरक्षित यात्रा के लिए तैयार किया गया। हज यात्रा पर जाने वाले जायरीनों की बेहतर तैयारी के लिए यह विशेष शिविर लगाया गया। इसका शुभारंभ कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने वैक्सीनेशन ड्रॉप पिलाकर किया। शिविर में सभी यात्रियों की विस्तृत मेडिकल जांच की गई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हज यात्रियों को हर संभव बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश के विकास और सुविधाओं के विस्तार की बात भी कही। मेडिकल जांच पूरी होने के बाद सभी यात्रियों को ग्रीन कार्ड जारी किया जाएगा, जिससे उनकी यात्रा और भी सुगम हो सकेगी। हज कमेटी के अध्यक्ष हाजी खतीब अहमद ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए हर स्तर पर तैयारी की जा रही है। इस बार हरिद्वार से 400 से अधिक यात्री हज यात्रा पर जा रहे हैं।
बाइट 1- प्रदीप बत्रा, कैबिनेट मंत्री
बाइट 2- हाजी खतीब अहमद, चेयरमैन, हज कमेटी उत्तराखंड
