हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के चौरास परिसर में आज इतिहास रचा गया, जब देश के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने सामरिक सोच एवं राष्ट्रीय सुरक्षा विषय पर ऐतिहासिक संबोधन दिया।
SHABD,Dehradun, February 21,
उत्तराखंड: गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में रचा इतिहास
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के चौरास परिसर में आज इतिहास रचा गया, जब देश के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने सामरिक सोच एवं राष्ट्रीय सुरक्षा विषय पर ऐतिहासिक संबोधन दिया। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्वामी मनमथन प्रेक्षागृह में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में देश के सर्वाेच्च सैन्य अधिकारी जनरल अनिल चौहान का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने की, जबकि उत्तराखंड के स्वास्थ्य एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। दीप प्रज्ज्वलन और वंदे मातरम के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। अपने संबोधन में जनरल चौहान ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा केवल सेना की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है, जिसकी नींव शिक्षण संस्थानों से पड़ती है। उन्होंने भारत की प्राचीन सामरिक परंपराओं-वैदिक साहित्य, चाणक्य नीति और धनुर्वेद का उल्लेख करते हुए आत्मनिर्भरता को राष्ट्रीय सुरक्षा का मूल आधार बताया। बदलते युद्ध स्वरूप, तकनीक-प्रधान संघर्ष, ड्रोन और साइबर क्षमताओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने युवाओं से शोध और नवाचार की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया। कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को साकार करने के लिए विश्वविद्यालय प्रतिबद्ध है और सेना के साथ अग्निवीर प्रशिक्षण कार्यक्रमों हेतु एमओयू भी किए गए हैं। समापन सत्र में जनरल चौहान ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया। एनसीसी और एनएसएस के छात्र-छात्राओं-मुकुल बंगवाल, हर्षिता मेहता और मनीषा राजपूत सहित अन्य छात्रों के प्रश्नों का उन्होंने विस्तार से उत्तर दिया। इस अवसर पर जनरल चौहान ने विश्वविद्यालय पुस्तकालय को सामरिक, ऐतिहासिक और शोधपरक विषयों की 227 महत्वपूर्ण पुस्तकें दान कीं, जिसे ज्ञान-संपदा के विस्तार की दिशा में बड़ी पहल माना जा रहा है। उनकी धर्मपत्नी अनुपमा चौहान भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।
बाइट 1- जनरल अनिल चौहान, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ
बाइट 2- प्रो. श्रीप्रकाश सिंह, कुलपति
बाइट 3- मुकुल बंगवाल, एनसीसी कैडेट
बाइट 4- हर्षिता मेहता, एनएसएस छात्रा
