Spread the love

उत्तराखंड: महिला मंगल दल ने लगाया शराब पर पूर्ण प्रतिबंध,शराब पीकर गांव में प्रवेश पर 5100 रूपए का जुर्माना

रूद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि ब्लाक के ग्राम पंचायत बामसू में ग्राम पंचायत और महिला मंगल दल ने सार्वजनिक रूप से शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है।

 SHABD,Dehradun, February 10,

10 फरवरी 2026, रूद्रप्रयाग:

रूद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि ब्लाक के ग्राम पंचायत बामसू में ग्राम पंचायत और महिला मंगल दल ने सार्वजनिक रूप से शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है। इस संबंध में सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया है। जिसमें कहा गया है कि जो व्यक्ति शराब पीकर गांव में आएगा, उस पर 5100 रुपये का अर्थदंड लगाया जाएगा और जो परिवार अपने किसी भी कार्य में शराब परोसेगा उस पर 51 हजार रुपये जुर्माना लगाने के साथ ही सामाजिक बहिष्कार भी किया जाएगा।

ग्राम प्रधान संजय सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं का कहना था कि शराब के बढ़ते चलन से गांव सहित आसपास का माहौल भी खराब हो रहा है। युवा पीढ़ी नशे में फंसकर बिगड़ रही है, जिसे बचाने के लिए एकजुट प्रयास जरूरी हैं। बैठक में सर्वसम्मति से ग्राम पंचायत बामसू में निजी और सार्वजनिक कार्यों में शराबबंदी का निर्णय लिया गया। गांव में होने वाले सामुदायिक कार्यों में भी यह नियम लागू होगा। बैठक में ग्राम प्रधान संजय सिंह, महिला मंगल दल अध्यक्ष पार्वती देवी, कोषाध्यक्ष मंजू देवी, उमेद सिंह, ऊषा देवी, सीमा देवी, लक्ष्मी देवी, देवकी देवी, निशा देवी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *