Spread the love

उत्तराखंड: देहरादून में वीआईपी नंबर 0001 के लिए 13.74 लाख की रिकॉर्ड बोली

राजधानी देहरादून में वीआईपी वाहन नंबर अब सिर्फ पहचान नहीं, बल्कि स्टेटस सिंबल बन चुके हैं।

 SHABD,Dehradun, February 2,

उत्तराखंड: देहरादून में वीआईपी नंबर 0001 के लिए 13.74 लाख की रिकॉर्ड बोली

राजधानी देहरादून में वीआईपी वाहन नंबर अब सिर्फ पहचान नहीं, बल्कि स्टेटस सिंबल बन चुके हैं। यही वजह है कि लोग मनपसंद वीआईपी नंबर पाने के लिए लाखों रुपये खर्च करने से भी पीछे नहीं हट रहे। खासकर 0001 नंबर को लेकर लोगों में खासा क्रेज बना रहता है। इस बार भी ऑनलाइन नीलामी में वीआईपी नंबर 0001 पर 13 लाख 74 हजार रुपये की सबसे बड़ी बोली लगी। आरटीओ प्रशासन संदीप सैनी ने बताया कि पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष सर्वाधिक निलामी हासिल हुई है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष 12 लाख 77 हजार रुपए की निलामी प्राप्त हुई थी लेकिन इस वर्ष यह बढ़कर 13 लाख 74 हजार रुपए की निलामी हुई है।

बाइट- संदीप सैनी, आरटीओ, प्रशासन, देहरादून


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *