Spread the love

कार्यालय, जिला सूचना अधिकारी, पौड़ी गढ़वाल

सूचना/पौड़ी/08 जनवरी 2026:
जनपद पौड़ी मुख्यालय में जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशन में सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत दुर्घटनाओं की दृष्टि से संवेदनशील मार्गों पर सड़कों में मौजूद गड्ढों को भरने का कार्य किया गया।

संभागीय परिवहन अधिकारी विमल पांडे के नेतृत्व में की गयी इस पहल का उद्देश्य गड्ढों के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की संभावनाओं को कम करते हुए आम जनमानस को सुरक्षित, सुगम एवं निर्बाध यातायात सुविधा उपलब्ध कराना रहा। सभी संबंधित विभागों के आपसी समन्वय से यह कार्य योजनाबद्ध, प्रभावी एवं समयबद्ध ढंग से संपन्न किया गया।

आरटीओ ने बताया कि सड़क सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता और जनहित की भावना से किया गया यह प्रयास भविष्य में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा। इस अभियान में परिवहन विभाग, लोक निर्माण विभाग पौड़ी एवं नगर पालिका परिषद पौड़ी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा श्रमदान करते हुए सक्रिय सहभागिता निभायी गयी।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *