उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में राज्य स्थापना की रजत जयंती समारोह के अवसर पर, आज देहरादून में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने, उत्तराखंड डाक परिमंडल द्वारा, राज्य के प्रमुख तीर्थ स्थलों एवं सांस्कृतिक प्रतीकों पर,आधारित विशेष डाक टिकट श्रृंखला का विमोचन किया।
SHABD,Dehradun, November 9,
उत्तराखंड : देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डाक टिकट श्रृंखला का विमोचन किया
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में राज्य स्थापना की रजत जयंती समारोह के अवसर पर, आज देहरादून में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने, उत्तराखंड डाक परिमंडल द्वारा, राज्य के प्रमुख तीर्थ स्थलों एवं सांस्कृतिक प्रतीकों पर,आधारित विशेष डाक टिकट श्रृंखला का विमोचन किया। इस विशेष डाक टिकट श्रृंखला के माध्यम से, देवभूमि उत्तराखंड की धार्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहर को, राष्ट्रीय स्तर पर, नई पहचान प्रदान की गई है। वहीं, कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री ने, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत, राज्य के, 28,000 से अधिक किसानों के बैंक खातों में, 62 करोड़ से अधिक की धनराशि, डीबीटी के माध्यम से, जारी की। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में आज, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण और उत्तराखंड सरकार के बीच, पिथौरागढ़ स्थित, नैनी सैनी हवाई अड्डे के अधिग्रहण के लिए, समझौता ज्ञापन, एमओयू पर, हस्ताक्षर किए गए। इस अधिग्रहण से, हवाई अड्डे के मौजूदा बुनियादी ढांचे का, उन्नयन, परिचालन मानकों का, सुव्यवस्थित प्रबंधन, तथा उत्तराखंड की क्षेत्रीय कनेक्टिविटी में, उल्लेखनीय सुधार होगा।
