उत्तराखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष पर आयोजित दो दिवसीय विशेष सत्र में राज्य के 25 वर्षों की उपलब्धियों और आने वाले 25 वर्षों की कार्ययोजना पर चर्चा हुई।
SHABD,Dehradun, November 4,
उत्तराखंड: कांग्रेस विधायक लखपत बुटोला ने गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित करने की मांग की
उत्तराखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष पर आयोजित दो दिवसीय विशेष सत्र में राज्य के 25 वर्षों की उपलब्धियों और आने वाले 25 वर्षों की कार्ययोजना पर चर्चा हुई। इस बीच गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की माँग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। सत्र के दूसरे दिन बदरीनाथ से कांग्रेस विधायक लखपत बुटोला ने गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित करने की पुरजोर मांग की। उन्होंने कहा कि जनभावना के अनुरूप पहाड़ की राजधानी पहाड़ में ही होनी चाहिए। लखपत बुटोला ने कहा कि 1938 से लेकर राज्य आंदोलन तक, जब 9 जिलों को लेकर आंदोलन शुरू हुआ, तब से ही लोगों की यही अवधारणा रही है कि उत्तराखंड की राजधानी पहाड़ में बने। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि उत्तराखंड की अस्मिता और जनभावना से जुड़ा प्रश्न है, जिस पर अब किसी भी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए।
बाइट 1-लखपत बुटोला, विधायक, कांग्रेस बद्रीनाथ विधानसभा
