Spread the love

कार्यालय, जिला सूचना अधिकारी, पौड़ी गढ़वाल

राष्ट्रीय पोषण माह पर कोटद्वार में उत्साह, स्वस्थ समाज के निर्माण का संकल्प

स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार: कोटद्वार में बाल विकास विभाग की विशाल पोषण रैली संपन्न

सूचना/पौड़ी/09 अक्टूबर 2025:
बाल विकास परियोजना विकासखंड दुगड्डा के अंतर्गत आज कोटद्वार क्षेत्र में आठवें राष्ट्रीय पोषण माह अभियान के अवसर पर जनजागरुकता पोषण रैली का आयोजन किया गया। रैली को नगर आयुक्त पी.एल. शाह द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इस अवसर पर रैली के माध्यम से पोषण माह की मुख्य थीम “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” पर जोर देते हुए मोटापे पर नियंत्रण, स्कूल पूर्व शिक्षा, पुरुष सहभागिता, तथा बच्चों, गर्भवती और धात्री महिलाओं एवं किशोरियों के बेहतर स्वास्थ्य, उचित पोषण एवं शिक्षा का संदेश दिया गया।

रैली कौडिया कैंप से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों तीलू रौतेली चौक एवं झंडा चौक से होती हुई तहसील परिसर में जाकर संपन्न हुई।

प्रतिभागियों द्वारा पोषण संबंधी पोस्टर, बैनर और नारों के माध्यम से आमजन को पोषण के प्रति जागरुक और प्रेरित किया गया।

रैली का संचालन प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी शिवाली तथा बाल विकास विभाग की सुपरवाइज़र वसुंधरा नेगी, संतोषी गुसाईं और सुनीता देवी के नेतृत्व में किया गया। रैली में नगर निगम क्षेत्र की सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों एवं सहायिकाओं ने भाग लिया।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *