Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण और राहत, बचाव व पुनर्वास कार्यों की समीक्षा करने के लिए देहरादून पहुँचे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के जॉलीग्रांट हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री का स्वागत किया।

Dehradun, September 11,

आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी देहरादून में थे. जहां उन्होंने राज्य में हुई प्राकृतिक आपदा में हुए नुकसान का जायज़ा लिया और प्रदेश को ₹1200 करोड़ की राहत राशि देने की घोषणा की.

इस दौरान उन्होंने आपदा राहत में तैनात एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के जवानों से भी मुलाकात की और उनकी हौसलाअफ़ज़ाई की. प्रधानमंत्री ने इस दौरान आपदा पीड़ित परिवारों से भी मुलाकात कर उनका दुःख दर्द साँझा किया और हर संभव मदद का उन्हें आश्वासन भी दिया

Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *