उत्तराखंड: स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 में रुद्रपुर नगर निगम को प्रदेश में पहला और देश में 68वां स्थान
रुद्रपुर नगर निगम ने स्वच्छता सर्वेक्षण में प्रदेश में प्रथम और राष्ट्रीय स्तर पर 68वीं रैंक हासिल की है।
SHABD,Dehradun, July 27,
उत्तराखंड
स्वच्छता सर्वेक्षण 2025
में रुद्रपुर नगर निगम को प्रदेश में पहला और देश में 68
वां स्थान
रुद्रपुर नगर निगम ने स्वच्छता सर्वेक्षण में प्रदेश में प्रथम और राष्ट्रीय स्तर पर 68वीं रैंक हासिल की है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत हुए स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 में देश भर के कुल चार हजार तीन सौ 67 शहरों को शामिल किया गया था। इस सर्वेक्षण में उत्तराखण्ड के कुल 107 शहर शामिल हुए। नेशनल रैकिंग में नगर निगम रूद्रपुर ने इस बार शानदार प्रदर्शन करते हुए 9596 अंकों के साथ 68वीं रैंक हासिल की है। जबकि प्रदेश के सभी नगर निगमों में रूद्रपुर ने पहला स्थान और शहरों में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। रुद्रप्रयाग के मेयर विकास शर्मा ने कहा कि स्वच्छता रैंकिंग में यह सुधार रुद्रपुर को देश के अग्रणी स्वच्छ शहरों की सूची में स्थान दिलाने की दिशा में एक ठोस कदम है। नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल ने कहा कि यह सफलता नगर निगम की टीम भावना, सही रणनीति और नागरिकों के सक्रिय सहयोग का परिणाम है।
बाइट 1- विकास शर्मा, मेयर, नगर निगम रुद्रपुर
बाइट 2- नरेश दुर्गापाल, नगर आयुक्त, नगर निगम रुद्रपुर
