Spread the love

देहरादून 25 जून 025
सीटू से संबद्ध उत्तराखंड परिवहन निगम की यूनियन राज्य पथ परिवहन निगम कर्मचारी यूनियन उत्तराखंड 9 जुलाई 2025 को होने वाली ट्रेड यूनियनों की देश व्यापी हड़ताल में शामिल होगी ।
इस अवसर पर यूनियन के प्रांतीय महामंत्री दयाकिशन पाठक ने बताया कि आज यूनियन की बैठक में फैसला लिया गया कि आगामी 9 जुलाई को होने वाली हड़ताल को सफल बनाने हेतु परिवहन विभाग में यूनियन हड़ताल पर रहेंगी इस संदर्भ में उन्होंने प्रबंध निदेशक को हड़ताल नोटिस दिया है ।
इस अवसर पर सीटू के जिला महामंत्री लेखराज ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा मजदूर विरोधी चार श्रम संहिताओं व नए मोटर व्हीकल एक्ट के खिलाफ यह हड़ताल की जाएगी उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा भारतीय मजदूर संघ के कार्यक्रम में श्रम संहिताओं को मजदूर हितैषी कहना सरासर गलत बयानबाजी है जिसे भारतीय मजदूर संघ को इसका विरोध करना चाहिए था किंतु वे सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों को ही पोषित करने का काम कर रहे है इस लिए उनसे जुड़े आम मजदूर भी समझ गए है कि यह मजदूर संघ मजदूरों के हितों की बात नहीं करता है उन्होंने कहा कि यह हड़ताल एक ऐतिहासिक हड़ताल साबित होगी और मोदी व धामी सरकार के मजदूर विरोधी नीतियों का पर्दाफाश करेंगे और इन सरकारों को इन मजदूर विरोधी नीतियों को लागू करने से रोकने का काम करेंगे ।
इस अवसर पर यूनियन के महामंत्री दयाकिशन पाठक,राजीव कुमार , सुशील कुमार,धर्मेंद्र बिष्ट , नंदन सिंह रावत, शिव कुमार , शिव शंकर , धनप्रकाश अनिल कुमार,भैरव सिंह , नीरज शर्मा ,गजेंद्र सिंह , मनदीप सिंह आदि उपस्थित थे ।
जारीकर्ता
(दया किशन पाठक)
महामंत्री
राज्य पथ परिवहन निगम कर्मचारी यूनियन उत्तराखंड
मो.न. 9149014571

आज 9 जुलाई 2025 की हड़ताल को सफल बआने हेतु बार एसोसिएशन देहरादून के अध्यक्ष एडवोकेट मनमोहन कंडवाल को बार एसोसिएशन के कार्यालय में मिल कर उन्हें है हड़ताल के समर्थन हेतु पत्र सौंपा जिस पर उन्होंने आश्वस्त किया कि वे बार के अन्य पदाधिकारियों से वार्ता कर इस पर फैसला लेंगे ।
इस अवसर पर एडवोकेट शांति प्रसाद , एडवोकेट निखिल कुमार भी उपस्थित थे ।
जारीकर्ता
(लेखराज)
जिला महामंत्री सीटू


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *