कोटद्वार, 21 जून 2025:https://youtu.be/UrN6YeBlKRc?si=uBQXlHFsTvwoHSN_
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज प्रातःकाल महर्षि कण्व योग समिति, कोटद्वार उत्तराखंड द्वारा एक विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया, जिसमें उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के प्रांतीय संरक्षक श्री शक्तिसेल कपरवान, जनसेवी श्री राजेन्द्र सिंह नेगी, एवं कैप्टन सी. पी. धुलिया सहित कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन श्री हर्षमणि नौडियाल ने किया। योग अभ्यास सत्र भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा निर्धारित सामान्य योग अभ्यासक्रम (Common Yoga Protocol) तथा पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के निर्देशों के अनुसार संपन्न हुआ। मुख्य योग प्रशिक्षक एवं समिति अध्यक्ष नीरज नेगी ने उपस्थित लोगों को योग के स्वास्थ्य, आत्मिक और सामाजिक लाभों पर मार्गदर्शन प्रदान किया।
कार्यक्रम में समिति के कार्यकारिणी सदस्य उपाध्यक्ष श्री सोहन लाल भारद्वाज, योग शिक्षिका एवं सचिव श्रीमती कांति बिष्ट, तथा समिति से जुड़े बच्चों ने भी हिस्सा लिया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत योगासनों की सुंदर प्रस्तुतियाँ विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।
यह आयोजन महर्षि कण्व योग समिति की ओर से योग के प्रति जनजागरण और जीवनशैली में योग को अपनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास रहा।
