Spread the love


राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 21,062 ई-सेवाएं प्रदान की गई हैं

अप्रैल 2025 में राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा 424 नई ई-सेवाएं जोड़ी गईं

अनिवार्य ई-सेवाओं की संख्या 79 प्रतिशत से अधिक हो गई है

 एकल एकीकृत सेवा वितरण पोर्टल के माध्यम से ई-सेवाओं की संख्या में वृद्धि हो रही है

प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) ने राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के लिए राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सेवा वितरण मूल्यांकन (एनईएसडीए-वे फॉरवर्ड) डैशबोर्ड मई, 2025 की मासिक रिपोर्ट का 25वां संस्करण जारी किया है। इस रिपोर्ट में राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में ई-सेवा वितरण की स्थिति का विस्तृत अवलोकन शामिल है।

मई, 2025 की रिपोर्ट यहां उपलब्ध है:

https://darpg.gov.in/sites/default/files/NeSDA_May_2025.pdf

रिपोर्ट में शामिल मुख्य बातें इस प्रकार हैं:

  • राज्यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों में कुल 21,062 ई-सेवाएं प्रदान की गई हैं। अधिकांश ई-सेवाएं (7,065) स्थानीय शासन और उपयोगिता सेवा क्षेत्र की हैं।
  • देश भर के राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा पिछली रिपोर्ट के बाद से 424 नई ई-सेवाएं जोड़ी गई हैं। सभी फोकस क्षेत्रों में त्रिपुरा का योगदान सबसे अधिक संख्या में नई सेवाएं जोड़ने में रहा।
  • कुल 2,016 में से 1,599 अनिवार्य ई-सेवाओं (36 राज्यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों में से प्रत्येक के लिए 56) अब सभी 36 राज्यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों में ऑनलाइन उपलब्ध हैं, जिससे 79 प्रतिशत से अधिक की संतृप्ति दर प्राप्त हुई है।
  • 16 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों ने 90 प्रतिशत से अधिक संतृप्ति हासिल की जबकि महाराष्ट्र और उत्तराखंड ने 100 प्रतिशत संतृप्ति हासिल की।
  • इस संस्करण में सेवा के अधिकार (आरटीएस) ढांचे के माध्यम से सार्वजनिक सेवा वितरण को मजबूत करने के लिए चंडीगढ़ की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला गया है। यह सेवा वितरण को एकीकृत करने और नागरिकों के लिए वास्तविक समय की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए चल रहे प्रयासों पर भी ध्यान केंद्रित करता है।
  • रिपोर्ट में राज्यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों द्वारा उनके एकीकृत सेवा वितरण पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध कराई गई ई-सेवाओं का विवरण तथा एनईएसडीए ढांचे में शामिल किए गए तीन नए अतिरिक्त मूल्यांकन मापदंडों अर्थात मुक्त सरकारी डेटा, ई-भागीदारी और उभरती प्रौद्योगिकियों का लाभ उठाने की स्थिति को भी शामिल किया गया है।
  • केन्द्र सरकार के मंत्रालयों/विभागों के व्यापक सेवा वितरण पोर्टल, वस्तु एवं सेवा कर पोर्टल तथा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल को सर्वोत्तम तरीकों के उदाहरण के रूप में रेखांकित किया गया है।

नोट: उपर्युक्त आंकड़े राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा 31 मई 2025 तक एनईएसडीए वे फॉरवर्ड डैशबोर्ड पर अपलोड किए गए हैं।

****


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *