Spread the love

कार्यालय जिला सूचना अधिकारी, पौड़ी गढ़वाल।

सूचना/पौड़ी/ 19 जून, 2025:

गढ़वाल राइफल रेजिमेंटल सेंटर लैंसडाउन में आज विशेष योगाभ्यास सत्र का आयोजन किया गया। यह सत्र आयुष्मान आरोग्य मंदिर कुणजोली एवं ढौंटियाल की संयुक्त टीम द्वारा संपन्न कराया गया, जिसमें करीब 1500 से अधिक सैन्य अधिकारियों व जवानों ने हिस्सा लिया।

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न स्थलों पर योगाभ्यास कराया जा रहा है। कहा कि योग प्रशिक्षकों द्वारा लोगों को विभिन्न तरह के योग कराये जा रहे हैं। लैंसडाउन में मुख्य अतिथि के रूप में डिप्टी कमांडेंट कुलदीप सिरोही प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि योग से कई रोग दूर होते हैं। सभी को अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करना चाहिये।
इस अवसर पर हिमालयन गढ़वाल विश्वविद्यालय पोखड़ा के योग विभागाध्यक्ष डॉ. दीपक कुमार ने योग में प्रतिभाग कर रहे आर्मी के जवानों को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों की जानकारी दी। उन्होंने दैनिक जीवन में योग को अपनाने की प्रेरणा दी।

    इस मौके पर सूबेदार मेजर नंदकिशोर, चिकित्साधिकारी डॉ. जितेंद्र भाटिया, डॉ. आशीष कुमार, फार्मेसी अधिकारी शंकर प्रसाद डोभाल, गणेश सिंह, रोशन सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *