Spread the love

कार्यालय जिला सूचना अधिकारी, पौड़ी गढ़वाल।

सूचना/पौड़ी/16 जून, 2025ः नवनियुक्त मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एस.एम. शुक्ला ने सोमवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पारूल गोयल ने नवनियुक्त सीएमओ को पदभार सौंपा।
नवनियुक्त मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शुक्ला इससे पूर्व उप जिला अस्पताल प्रेमनगर देहरादून में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक पद पर तैनात थे। अपर निदेशक पद पर पदोन्नति होने के बाद उनकी तैनाती पौड़ी जिले में मुख्य चिकित्साधिकारी पद पर हुई है। डॉ. शुक्ला की पहली तैनाती 1997 में चम्पावत जिले में हुई थी। 16 साल तक डिप्टी सीएमओ, जिला क्षय रोग अधिकारी सहित विभिन्न पदों पर सेवाएं देने के बाद 2013 में उनकी तैनाती दून अस्पताल देहरादून में हुई। दो साल तक दून अस्पताल में सेवा देने के बाद संयुक्त निदेशक पद पर पदोन्नति मिलने के पश्चात जिला अस्पताल पौड़ी में 2014 से 2021 तक वह रेडियोलॉजिस्ट पद पर तैनात रहे। 2021 से 2025 तक वह मुख्य चिकित्साधिकारी प्रेमनगर पर तैनात रहे। सीएमओ डॉ. शुक्ला ने कहा कि जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं को और मजबूत किया जायेगा। इसके लिये अधीनस्थों से जिले में उपलब्ध चिकित्सकों व संसाधनों की जानकारी ली जा रही है। उनकी प्राथमिकता है कि छोटी सी छोटी स्वास्थ्य इकाई इतनी मजबूत हो कि किसी मरीज को अन्यत्र न जाना पड़े।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *