Spread the love

देहरादून, परेड ग्राउंड में आयोजित धरोहर 2.0 उत्सव का आज दूसरा दिन बेहद आकर्षक और सांस्कृतिक रंगों से भरपूर रहा। श्रृंखला म्यूजिकल ग्रुप द्वारा प्रस्तुत इस संध्या की शुरुआत “मेरे श्री राम आए हैं” भजन से हुई, जिसे भक्ति भाव से पीयूष निगम जी ने प्रस्तुत किया।

इसके बाद जनरल सेक्रेट्री संजीव वर्मा ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति से माहौल को भावनात्मक कर दिया। म्यूजिकल संध्या का अगला चरण बॉलीवुड संगीत की रंगीन झड़ी के रूप में दर्शकों के लिए अविस्मरणीय अनुभव बना।

मुख्य आकर्षण और प्रतिभागी:
इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रमुख कलाकारों में पीयूष निगम (अध्यक्ष, म्यूजिकल ग्रुप), संजीव वर्मा, मनीषा आली, संजीव अग्रवाल, बिट्टू कोचर, व्योम केसवर दुबे, प्रीति रावत, अमित रावत, आशीष ठाकुर, दीपक सिंघल, दीपक माहवार, ज्योति झा, शुभश्री पदी, सुनीता क्षेत्री और सरोज पोखरियाल शामिल रहे।

प्रदर्शनी और विशेष छूट:
धरोहर 2.0 में marble की मूर्तियां, मनभावन पंजा की पॉटरी, AVN उत्पाद, और विभिन्न स्टॉल्स पर आकर्षक छूट भी दर्शकों को खूब भा रही हैं।

इमेज इवेंट के एमडी सुनील रावत ने बताया कि, “यह मेला 15 दिन तक चलेगा, और हर शाम सांस्कृतिक संध्या के माध्यम से लोगों को संगीत, कला और मनोरंजन का अनुभव कराया जाएगा।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि इमेज इवेंट ऐसा मंच है जहाँ हर किसी को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है।

“धरोहर में सेल्फी लीजिए” प्रतियोगिता भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है, जिसमें दर्शक फेसबुक व इंस्टाग्राम पर सेल्फी अपलोड कर सकते हैं और सबसे ज्यादा लाइक पाने वाले को मिलेगा शानदार गिफ्ट हैम्पर।

देहरादूनवासियों के लिए धरोहर 2.0 एक जीवंत, रंगीन और सांस्कृतिक पर्व बनता जा रहा है, जो आने वाले दिनों में और भी रंग बिखेरेगा।



Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *