Spread the love

उत्तराखंड, देहरादून के शेरखी गांव में ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ का आयोजन

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के उपसचिव श्री अनूपसिंह बिष्ट की अध्यक्षता में देहरादून, विकास खण्ड रायपुर के शेरखी ग्रामसभा में ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ कार्यक्रम आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में कृषि विभाग, उद्यान विभाग एवं पशुपालन विभाग के समस्त अधिकारी/कर्मचारी तथा कृषि विज्ञान केन्द्र ढकरानी के वैज्ञानिक उपस्थित रहे। सभी विभागीय अधिकारियों द्वारा किसानों को कृषि, उद्यान, पशुपालन से सम्बन्धित नवीन तकनीकी जानकारियां उपलब्ध करायी गई।

कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ. ऐ. के. सिंह तथा डॉ. विजेता द्वारा किसानों को फसलों पर रोग एवं कीटों से बचाव हेतु जानकारियां प्रदान की गयी तथा पशुपालकों को खुरपका तथा मुहंपका अफारी (गैस) तथा गाय तथा भैंस में थनेला रोग से बचाव के सम्बन्ध में जानकारियां दी गयी।

इसके साथ-साथ डॉ. विजेता द्वारा प्राकृतिक खेती सम्बन्धी पंचगव्य जीवामृत बीजामृत के बारे में बताया गया। प्राकृतिक खेती कम लागत पर तथा लघु संसाधनों के प्रयोग के बारे में विस्तृत चर्चा भी की गई।

इस कार्यक्रम में आगे डॉ. ऐ. के. सिंह द्वारा फसलों में कुरमुला कीट एवं दीमक द्वारा फसलों के नुकसान से बचाव के बारे में बताया गया तथा कृषि विभाग से 50 प्रतिशत अनुदान पर कार्बोक्यूरॉन तथा क्लोरोपायरीफॉस केछिड़काऊ (स्प्रै) करने हेतु सुझाव दिये गये।

इस कार्यक्रम में उपस्थित उपसचिव श्री अनूप सिंह बिष्ट द्वारा भारत सरकार से जारी किसानों के हित में विभिन्न केन्द्र पोषित योजनाओं तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन तथा अन्य के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी तथा किसानों से संवाद किया गया।

इस कार्यक्रम में 150 से अधिक किसान तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कृषि विभाग से सहायक कृषि अधिकारी श्रीमती सोनी रावत, श्रीमती पूनम, श्री विरेन्द्र नेगी, श्रीएस. पी.मैठानी तथा उद्यान विभाग से सहायक उद्यान अधिकारी निधि थपलियाल पशुपालन विभाग से मगनलाल उनियाल उपस्थित थे। 


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *